आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णत: बंद रहेंगी

कैरियर Oct 14, 2020

 

कल्किराज डाबी / खबर नेशन /Khabar Nation

देवास 13 अक्टूबर  2020/ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment