भाजयुमो पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर मनायेगा गौरव दिवस
इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी ने बताया कि 11 मई को भाजयुमो गौरव दिवस के रूप में मनायेगा।
आपने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे है। भाजयुमो इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मना रहा है।
उक्त कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे शिवाजी वाटिका से गीताभवन चौराहा तक भाजयुमो के कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी मात्रा में रंगीन गुब्बारे छोड़कर किया जायेगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठजन तथा भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!