नए जमाने की नई राजनीति पर खरा उतरे युवा मोर्चा

राजनीति Dec 14, 2017

संगठनात्मक ताकत के लिए हमारी अलग पहचान: डॉ. सहस्रबुद्धे
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि संगठनात्मक जनाधार विकसित करने के साथ ही वर्तमान दौर में प्रचार प्रसार और इसका महत्व भी दिन पर दिन बढ़ा हैं। हमारी उपस्थिति सब जगह दर्ज होनी चाहिए। सोशल दुनिया पर भी हम अपनी पार्टी के विचार को प्रचारित कर उसका विस्तार कर सकते हैं क्योकि हम सूचना प्रौद्योगिकी के इस नए युग में नवाचारों के साथ संगठन की ताकत को मजबूत करते आए हैं। यह बात उन्होंने आज पं. दीनदयाल परिसर प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं लीगल सेल की प्रादेशिक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि युवा नई प्रौद्योगिकी और नवाचारों के साथ कदम ताल करता हैं। साइबर दुनिया में सबसे ज्यादा युवा वर्ग ही सोशल मीडिया को संवाद का माध्यम बनाता हैं। इस दृष्टि से युवा मोर्चा सोशल मीडिया का निचले स्तर तक गठन करे। उन्होंने कहा कि नए जमाने में राजनीति का कलेवर भी बदला हैं। सोशल मीडिया और आईटी के जरिए हम अपनी प्रतिभा का उपयोग कर फेसबुक, ट्विटर, ब्लाग जैसे अन्य प्लेटफार्म का उपयोग करना हैं। साथ ही हमारी सरकार ने उद्यमिता निर्माण एवं विभिन्न क्षेत्र में जो जनकल्याण के जो कार्य किए हैं इन माध्यमों के जरिए प्रचारित और प्रसारित करने का काम भी युवा मोर्चा हाथ में ले। नए जमाने की नई राजनीति में हम उम्मीद करते हैं कि युवा मोर्चा उस पर कुशलता के साथ खरा उतरेगा।

 

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया और लीगल सेल आवश्यकता निरंतर बढ़ रही हैं। जिसके दृष्टिगत मोर्चा में इन समितियों का गठन हुआ हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के इस बदलते युग में नवाचार हो रहे हैं। हमें नवाचारों के साथ हमेशा अपडेट रहना हैं और उसका बेहतर उपयोग कर पार्टी का विस्तार करना हैं। उन्होंने कहा कि आईटी सोशल मीडिया, मीडिया का बूथ स्तर तक और लीगल सेल का जिला स्तर तक गठन कर युवाओं को जोडने के कार्यो की पूर्व करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 

उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा में हम नवाचारों से सीखकर आगे बढ़े हैं। जिसके कारण आज विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल के रूप में हमारी पहचान हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पाॅलिंग बूथ तक हमारे ट्विटर और फेसबुक को फाॅलो करने वाले लोग बने इस दृष्टि से युवा मोर्चा कार्ययोजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार हैं जिसका सजगता के साथ संगठन विस्तार में उपयोग करें। उन्होंने दुष्प्रचार करने वाले विपक्षियों को तथ्यों और तर्को के साथ मुखरता से जवाब देने की बात कही। भगत ने कहा कि इस क्षेत्र में नवाचार करने वाले युवाओं को हमें जोड़ना हैं। हमारी सरकार के जनहितैषी निर्णयों का प्रचार प्रसार करना हैं और जनता में बताना हैं कि भाजपा ने प्रमाणिकता के साथ जो कहा हैं वह किया हैं। उन्होंने युवाओं के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार की बात कही।
मंच पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा प्रभारी पकंज जोशी, मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवम छाबडा, रोहित चहल, राष्ट्रीय आईटी प्रभारी देवांग दवे, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी चेतन ब्रगता, सह प्रभारी सुनिति जैन, कानूनी समिति के राष्ट्रीय सह प्रभारी आदित्य प्रसाद, रोहित गंगवाल सहित समितियों के प्रदेश प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा मीडिया प्रभारी शिवम तिवारी ने किया। (खबरनेशन)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment