विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है केंद्र सरकार

राजनीति Jul 26, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बार-बार पूछताछ के लिये बुलाये जाने, परेशान करने और अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया।

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समीप केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में पुतला दहन किया।

श्रीमती पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से ईडी व अन्य एजेंसियों के माध्यम से अन्य संवैधानिक संस्थाओं का राजनैतिक दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ न करते हुए कांग्रेस की सम्मानित अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस तरह से परेशान करना बंद करें।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी संतोष कंसाना, लता देवरे, शाहना हसन, शीतल मालवीय, इंदू अवस्थी, यशोदा पांडे, रूकमणी खांडे, इंदुताई, राजेन्द्र ताई मालवीय, आरती दुबे, शोभा गोयल, रत्ना पाटिल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां उपस्थित थीं।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment