सोनकच्छ के विकास में भाजपा ने हमेशा रोढे ही अटकाये -पूर्व मंत्री वर्मा

राजनीति Nov 27, 2020


करोड़ों की लागत से बनने वाली लिंक रोड़ सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न
कल्किराज डाबी /खबर नेशन /Khabar Nation
सोनकच्छः-अस्पताल चैराहे से पुराना बायपास रोड़ तक बनने वाली 285.35 लाख रूपये की लिंक रोड़ सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम स्थानीय निजी गार्डन में पूर्व लोकनिर्माण व पर्यावरण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सज्जनसिंह वर्मा तथा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुँ. राजवीरसिंह बघेल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त बनने वाली सड़क की कुल लंबाई 535 मीटर है जो डिवाईडर रहित होगी। सड़क आकर्षक व सुंदर दिखे इसलिए स्ट्रीट लाईट के साथ-साथ सुंदर-सुंदर पौधे लगाए जाएगें। स्वागत भाषण पीसीसी सदस्य व पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व आभार जियोस सदस्य व पूर्व पार्षद ओमप्रकाश परमार ने माना। पूर्व मंत्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहाकि हमेशा भारतीय जनता पार्टी के वे लोग जो हमेशा विकास की बातें करते है उन्होंने केवल स्वीकृत किए हुए कार्य को रूकवाने का कार्य किया है उन्होंने हमेंशा विकास कार्य में रोढे ही अटकाये है। मेरे मंत्री रहते हुए सोनकच्छ के लिए ई-लायब्रेरी जैसी अनेकों कई करोड़ों के रूपये कार्य स्वीकृत कराये थे लेकिन भाजपा ने हमेंशा ही उन कार्यो को रोक लगाकर नागरिकों को मिलने वाली सुविधा से वंचित करने का कार्य कर रहे है। आगामी चुनावों की ओर इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं में एकजूट व मजबूत होने का हौसला जगाया। लिंक रोड़ निर्माण में कुछ भूमि वरिष्ठ नागरिकगण कमलचंद पाटनी की थी जिन्होंने नगर का हित देखते हुए सहज की लाखो रूपये की निजी भूमि लिंक रोड़ के लिए दान दे दी। वहीं कार्यक्रम पुराने नाले व बनने वाले लिंक रोड़ के साथ पूर्व मंत्री वर्मा के नगर के प्रति विकास कार्यो को जोड़कर सेवानिवृत्त शिक्षक हरनाथसिंह यादव ने एक सुंदर कविता बनाकर प्रस्तुत की।                   
नागरिकों को यह होगा फायदाः-
बनने वाली सड़क से नगर के नागरिकों तथा बाहर से आने वाले राहगीरों को सीधे बायपास से आने-जाने में आसानी होगी। अभी तक लोगों को बायपास तक जाने के लिए बस स्टेण्ड़ या फिर कृषि उपज मण्ड़ी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा लाभ नगर के बीचो-बीच बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंभीर मरीजों को देवास ले जाने में रहेगा। नगर का एक मुख्य मार्ग एम.जी. रोड़ जो हमेशा व्यस्ततम मार्ग रहता है। कई मर्तबा एम्बुलेंस, 108 तथा 100 डायल वाहन जाम में उलझ जाते है जिसके कारण मरीज को समय पर अस्पताल नहीं ले जा पाते और मरीज की बीच रास्तें में ही मृत्यु हो जाती है लेकिन अब मरीज को सीधे लिंक रोड़ से होत हुए बिना जाम में फंसे आसानी से जिला अस्पताल ले जाया जा सकेगा।
इस अवसर पर देवास कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, त्रिलोकचंद जैन, नवनीत गुप्ता, श्रीमती उषा सोलसे, गबू भाई सदर, नटु गुप्ता, संदीप गुप्ता, नरेन्द्र सोखिया, सुशील नागर, राजमाता (पन्तो भाभी), सौदानसिंह ओड़ सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment