सांवेर उज्जैन के दौरे पर आए सिंधिया का इंदौर में विरोध , काले झंडे दिखाने का प्रयास

राजनीति Aug 16, 2020


पचास कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार


खबर नेशन /Khabar Nation
उज्जैन और सांवेर विधानसभा के दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया ।अरविंदो चौराहे पर कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे के नेतृत्व में लगाए गए टेंट को पुलिस ने हटवा दिया । इस दौरान कांग्रेस पार्षद चौकसे  ने अपनी और कार्यर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से हुज्जत भी की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पचास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर आगमन के पहले ही सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर की राजनीति का पारा चढ़ गया। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर गुस्साए कांग्रेसी उन्हें काले झंडे दिखाने पर अड़े रहे। इसके लिए उन्होंने विधानसभा -2 में हस्ताक्षर अभियान के जरिए पूरी प्लानिंग भी कर ली। लेकिन बिना अनुमति के उनके धरने को पुलिस ने हटा दिया। 

प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मी तेज़ी से बढ़ रही है। सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर दौरे परए10 स्थित लवकुश चौराहे पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देखें वीडियो https://youtu.be/pwo1_vynZ0I
सीएसपी परदेसीपुरा निहित उपाध्याय ने हंगामा कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लट्ठ चलाए इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। विधानसभा 2 के पार्षद चिंटू चौकसे समेत कई कार्यकर्ताओं को मौक़े से गिरफ़्तार किया गया। पुलिस की इस कारवाई के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कारवाई की है।

विधायक बोले- चौकसे की गिरफ्तारी गलत

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चौकसे की गिरफ्तार को लेकर कहा कि सिंधिया प्रदेश के नेता हैं। जब वे कांग्रेस में थे तो हम उनके स्वागत में पहुंचे थे, आज वे भाजपा में हैं तो उनके कार्यकर्ता जा रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए वे मेरे घर, विधायक विशाल पटेल, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई कांग्रेसियों के यहां गए थे। पार्टी अपनी जगह है दुख-खुश में जाना चाहिए यदि आज भी वे हमारे यहां आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे। विधायक ने चौकसे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह गलत है। हम विपक्ष में हैं और हमारा काम विरोध करना है। सभी कांग्रेस एक साथ हैं। यदि हमारे विरोध करने पर हमें गिरफ्तार किया जाएगा तो एक नहीं हम 100 बार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment