अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न

राजनीति Jan 17, 2018

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मोर्चा की गतिविधियों की समीक्षा की
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम दो दिन के दौरे पर भोपाल पहुंचे और उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के महाजनसंपर्क जनसंवाद मिशन की समीक्षा की। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भगवतशरण माथुर ने मागदर्शन दिया।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा ने सभी संगठनात्मक 56 जिलों में मंडल के अंतर्गत बस्ती वार बस्ती प्रमुखों के मनोनयन का कार्य आरंभ कर दिया हैं। अब तक तीस जिलों में बस्ती प्रमुखों के मनोनयन का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती प्रमुखों में आम रूप से समाज के प्रतिष्ठित डाॅक्टर, वकील, इंजीनियर, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी आम सहमति से मनोनीत किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि बस्ती प्रमुख हफ्ते में एक दिन चौपाल लगाकर समाज के शैक्षणिक आर्थिक उन्नयन के लिए सभी के सामने केन्द्र, राज्य सरकार की योजनाएं प्रस्तुत करने, मदद के प्रकरण तैयार करने में समन्वय की भूमिका परिभाषित कर रहे हैं। कहां क्या तकनीकी, वित्तीय सहयोग मिलना अपेक्षित हैं उसकी जानकारी देकर समाज में जन जागरूकता का नया अध्याय लिखने में जुट गए हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन उत्कृष्टता की पहचान कायम रखे हुए हैं। इस दिशा में अनुसूचित जाति मोर्चा को पूरक की भूमिका में सफल होना हैं।
 

बैठक में वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी, सूरज कैरो ने भी भाग लिया। बैठक में मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गयी। दुष्यंत कुमार गौतम मोर्चा का वृत्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।(खबरनेशन / Khabarnation)
 
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment