संविद नगर में दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट

खबरनेशन/ Khabarnation 

इंदौर।दीपावली के जश्न का चारों तरफ माहौल है।श्री राजस्थान कुमावत क्षत्रिय समाज इंदौर द्वारा 11 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से दीपावली मिलन समारोह रखा गया है।जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।श्री राजस्थान कुमावत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष  रामेश्वर मारोठिया,संरक्षक दिलीपसिंह वर्मा कुमावत और कुमावत सहकारी संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि समाजजनों को संगठित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा से अन्नकूट समाज एवं समाज का परिचय सम्मेलन  5/16 संविद नगर स्थित मांगलिक  भवन पर रखा गया है।दीपावली मिलन की शुरुआत 11 नवम्बर को दोपहर 3 बजे दीप प्रज्ववलन,गणेश पूजन और श्रीराम को माल्यार्पण के साथ होगी।दोपहर 3.30 से सांकृतिक आयोजन और डांस प्रतियोगिता होगी।शाम 5 बजे समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान होगा।इसके बाद प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान से नवाजा जाएगा और पुरस्कृत किया जाएगा।शाम 6 से रात 9 तक अन्नकूट प्रसादी का सिलसिला चलेगा।समाज में  75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बोर्ड परीक्षा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान से नवाजा जाएगा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment