पार्टी कार्यकर्ता के त्याग, समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों का हर कीमत पर सम्मानः डॉ. विजयवर्गीय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय भवन के उदघाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मानपूर्वक उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यालय नर्व सेंटर बनेगा तथा देश की धड़कन को पूरी संवेदना के साथ महसूस करता हुआ कार्यकर्ताओं की आत्मा का प्रतिबिंब बनेगा। कार्यालय मात्र भवन नहीं राष्ट्रीय नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सेतु साबित होगा। जहां कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा, उनके सम्मान का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।
 

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त करने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय की भावना का भी सम्मान किया है जिसने कहा था कि राजनैतिक दलों को राज्याश्रय के रूप में सरकारी भवनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। भाजपा ने लुटियन एरिया में अशोक रोड पर स्थित शासकीय परिसर से विदा लेकर अपना कार्यालय भवन पार्टी का नीड़ बना लिया है। यह भी पार्टी की सदभावना और उच्च आदर्श का प्रतीक है। भाजपा ने संगठनात्मक संस्कृति का जो स्वरूप विकसित किया है वास्तव में पार्टी नेतृत्व बधाई का पात्र है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment