विश्वास सारंग बने भारतीय सेना के दुश्मन
सेना ने की मोदी से शिकायत
भगवान शिव को भी नहीं छोड़ा
खबर नेशन / Khabar Nation
मध्यप्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय सेना के राष्ट्रीय योगदान को तिलांजली दे डाली। भोपाल में रह रहे भारतीय सेना के परिजनों ने सारंग के इस कृत्य की शिकायत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी को की है ।
गौरतलब है कि नेवरी मंदिर लालघाटी के समीप बसी एम ई एस सोसायटी के रहवासी सहकारिता मंत्री सारंग की दबंगई से परेशान हो उठे हैं। इस सोसायटी में 43 परिवार निवास करते हैं। जो देश के लिए जी जान से सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर रह रहे हैं।
इस कालोनी के रहवासियों ने एक भगवान शिव का मंदिर बना रखा है। सारंग ने निजी और जातिगत हितों को साधने के लिहाज से यहाँ पर बिना अनुमति के चित्रगुप्त का एक मंदिर बनवा दिया । मंदिर के साथ साथ अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए सारंग ने इस मंदिर में आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया।
जब इस मामले की शिकायत भोपाल के जिला कलेक्टर को की गई तो उन्होंने पहल करते हुए यहाँ रास्ता चालू करवाया ।
अपने व्यावसायिक हितों को साधने सारंग ने बाद में इस जगह पर एक और दीवाल खिंचवा दी । जिसके बाद रहवासियों का आवागमन ही बंद हो गया।
ईएमएस कालोनी के रहने वाले सेना के सेवानिवृत्त रहवासियों ने सहकारिता मंत्री की इस दबंगई और दखल के खिलाफ यह कहते हुए शिकायत की है कि हमारा जीना मुहाल हो गया है।