कांग्रेस ने अय्यर की टिप्पणी से किनारा किया

राजनीति Dec 28, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर ने राज्यसभा में चले आ रहे गतिरोध की समाप्ति पर संतोष व्यक्त किया हैं और कहा हैं कि जिस तरह कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी से पार्टी को अलग किया हैं अच्छी पहल हैं। चुनावी सरगर्मी में विरोधी के खिलाफ भी वाणी को संयम नहीं खोना चाहिए। यह स्वस्थ और परिपक्व लोकतंत्र का तकाजा हैं, लेकिन यदि भावेश में कोई टिप्पणी हो भी जाती हैं तो उसे लेकर संसद का समय व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। यदि इस संकल्प को सभी आत्मसात करते हैं तो गतिरोध को भी सकारात्मक मान लिया जायेगा।
 

उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह हैं कि सदन के बाहर की गयी टिप्पणी पर सदन में चर्चा करना न तो तर्क संगत हैं और न न्याय संगत हैं। फिर प्रधानमंत्री का मंतव्य पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति जनाब अंसारी की राष्ट्र निष्ठा पर सवाल उठाना नहीं था। अंक बल के लिहाज से उच्च सदन में कांग्रेस कार्यवाही बाधित करने में सक्षम रहा हैं लेकिन इस गतिरोध का न औचित्य था और न रहेगा, क्योंकि ऐसा करना संसदीय व्यवहार नहीं हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment