कांग्रेस ने निभाई, भारत-निर्माण में अहम भूमिका 

राजनीति Dec 28, 2017

देश-संविधान-आर्थिक उन्नति की विचारधारा हैं, कांग्रेस
 

कांग्रेस के 132 वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण, सेवादल ने दी सलामी, वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान 

भोपाल । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 132 वें स्थापना दिवस पर राजधानी के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने वंदे मातर्म, ध्वज-गीत तथा जन-गण-मन के गान के साथ पार्टी को पुनः सत्ता में वापिसी के लिए संकल्प लिया, परस्पर बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्टी को सशक्त बनाने और सवर्त्र योगदान देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों सर्वओमप्रकाश सूरी, टीकाराम यादव, ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, कबूलचंद जैन, जगनलाल झांझोट, रजनी तैलंग, रजिया सुल्तान, सुइंदिरा आयंगर, जे.एस. पुरी, जंगबहादुर सिंह, मानसिंह पटेल, भोजराज पाटीदार, कमल सिंह, घीसीलाल पाटीदार तथा शांताराम पटेल आदि का पार्टी द्वारा शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। 
 

 

मप्र विधानसभा में उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्रसिंह ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पुरानी पार्टी हैं, जिसने हजारों लोगों की कुर्बानी दी हैं और देश को आजादी दिलायी हैं। हमें अपनी ताकत पहचानना होगा, आम नागरिकों के सपने और उनकी आजादी छीनने जैसे तुगलकी फरमान जारी करने वाले इन अवसरवादियों को सबक सिखाने के लिए अब जतना पूरी तरह मन बना चुकी हैं, बस हमें उनके आगे आकर खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि देश/ प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की वर्तमान स्थिति से जनता का मोह भंग हो चुका हैं, जनता उनके झांसे और लफ्फाजी को पूरी तरह समझ चुकी हैं, वह परिवर्तन चाहती हैं, किन्तु जरूरत उनको हौसला देने और मनोबल बढ़ाने की हैं, निचले स्तर तक जनता के बीच जाना हमारी पहली प्राथमिकता होना चाहिए। पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारी लाल रघुवंशी ने अपने कटु अनुभवों को साझा करते हुए पार्टी की विरासत और आजादी दिलाने वाले राष्ट्रीय नेताओं के योगदान को कांग्रेसजनों के समक्ष व्यंग्यात्मक तरीके से प्रस्तुत कर उत्साहित किया तथा एकजुटता का आव्हान किया।   
 

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिस पार्टी का 132 साल पुराना इतिहास आज फिरकापरस्त ताकते मिटा देना चाहती हैं, हमें उन फासीवादी ताकतों से संघर्ष करना होगा, देश और प्रदेश में व्याप्त अराजकता के माहौल से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी हैं, किन्तु कहीं न कहीं हममें कमी हैं, हमें संगठित और सक्रिय होकर इनसे निपटना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह हमें पुनः एक लड़ाई और लड़ना पड़ेगी, कांग्रेसजनों को पुनः संकल्पित होना होगा, दृढ़इच्छा शक्ति और विश्वास रूपी शस्त्र से साथ इन भ्रष्टाचारियों को हमें सत्ता से बाहर निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करने की आवश्यक हैं। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी पी.सी. शर्मा, मांडवी चौहान, कुणाल चौधरी, अवनीश भार्गव, आर.डी. त्रिपाठी, मुईनउद्दीन सिद्वीकी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महापौर दीपचंद यादव ने किया तथा मीडिया टीम के सदस्य दुर्गेश शर्मा ने कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। 
 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन भाभा, कोषाध्यक्ष विनोद डागा, उपाध्यक्ष सै. साजिद अली,   डॅा. शशि राजपूत, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, पूर्व महामंत्री राजकुमार पटेल, सचिव लोकमन कुशवाहा तथा साजिद अली, मिठाईलाल चौरसिया, आभासिंह, सूरजभान सोलंकी, जितेन्द्र मिश्रा, योगेन्द्रसिंह परिहार, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, आनंद तारण, शाहवर आलम, महेश मालवीय, ईश्वरसिंह चौहान, गन्नू तिवारी, महेन्द्र परमार, विजय जौहरी, उदयवीरसिंह, रवि पांडे, डॉ. ज्योत्सना खरे, बलवंतसिंह शाक्य, रामशरणसिंह राणा, धमेन्द्र राय मिंटू, मनोज गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment