देश के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक और अभिनेता रणबीर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

शख्सियत Aug 26, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर: भारतीय जन नाट्य संघ (इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन, इप्टा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ अभिनेता एवं नाट्य इतिहासकार रणबीर सिंह का जयपुर में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। अजमेर के मेयो कॉलेज से प्रारंभिक अध्ययन करने के उपरान्त उन्होंने आगे की पढ़ाई कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से की थी। भारत की आज़ादी के बाद उन्होंने 1949 में हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और दिल्ली में कमलादेवी चट्टोपाध्याय के साथ मिलकर नाट्य समूह बनाया था। इप्टा से उनका जुड़ाव 1980 के दशक से हुआ था और 2012 में ए. के. हंगल के निधन के उपरांत रणबीर सिंह जी को इप्टा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। अभी 21-22 मई को इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा "ढाई आखर प्रेम के" के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वे इंदौर आये थे और पूरी सक्रियता से उन्होंने दोनों दिनों के कार्यक्रमों में भीषण गर्मी में भी भागीदारी की थी। उनके निधन से देश का सांस्कृतिक जगत शोक में है और पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की जा रही हैं। 

इप्टा की इंदौर इकाई ने रणबीर सिंह की स्मृति में ओसीसी होम, रुद्राक्ष भवन, 16, धेनु मार्किट, पर 26 अगस्त को शाम 7.30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment