इंदौर में बनी टेली फिल्म ये अहिल्या की कहानी है का प्रसारण आस्तिक टीवी पर 

शख्सियत Jan 15, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

देवी अहिल्या के जीवन पर बनी टेलीफिल्म यह अहिल्या की कहानी है का प्रसारण आस्तिक टीवी पर हो रहा है ।

इस फिल्म का निर्माण माया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की श्रीमती माया चौधरी द्वारा किया गया है तथा इसका निर्देशन इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर तथा संस्कार टीवी से जुड़े रहे अर्जुन राठौर द्वारा किया गया है इस फिल्म में देवी अहिल्या के जीवन से जुड़े अनेक ऐतिहासिक घटनाक्रम बताए गए हैं देवी अहिल्या ने किस तरह से महेश्वर को अपनी राजधानी बनाया इसके अलावा महेश्वर के नर्मदा तट के सुंदर घाट और महेश्वर के ऐतिहासिक किले का भी फिल्मांकन किया गया है इस फिल्म का संगीत मदन मोहन गुप्ता ने दिया है और फिल्म में देवी अहिल्या के जीवन से जुड़े गीत भी फिल्माए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का प्रदर्शन इससे पहले भोपाल दूरदर्शन पर भी हो चुका है ।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment