मुख्यमंत्री कमल नाथ , संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ द्वारा शोक व्यक्त

शख्सियत Nov 08, 2019


 खबर नेशन / Khabar Nation
 

मुख्यमंत्री   ने ध्रुपद गायक श्री रमाकान्त गुंदेचा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
 
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने ख्यातिलब्ध ध्रुपद गायक श्री रमाकान्त गुंदेचा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके अचानक चले जाने से मध्यप्रदेश ने एक विश्व प्रसिद्ध कलाकार को खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा कि श्री रमाकान्त गुंदेचा एवं उनके बड़े भाई श्री उमाकांत गुंदेचा को संयुक्त रूप से पद्मश्री से नवाजा गया था। श्री गुंदेचा ने ध्रुपद गायकी में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। वे अपनी उत्कृष्ट साधना के लिए कई मंचों से पुरस्कृत हुए। उनके निधन से संपूर्ण कला-जगत स्तब्ध है।

श्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने राजधानी भोपाल निवासी सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक  रमाकांत गुंदेचा के  देहावसान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. साधौ ने कहा कि ध्रुपद गायन में उनकी प्रतिभा  अदभुत थी और गायन प्रस्तुति बहुत लाजवाब होती थी। संस्कृति विभाग ने गुंदेचा बंधुओं को वर्ष 1998 में राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान भी दिया था। मंत्री डॉ. साधौ ने शोकाकुल गुंदेचा परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment