श्रद्धेय अम्मा महाराज के त्याग, तपस्या का ही प्रतिफल है भाजपा का विस्तृत स्वरूप : सोलंकी

शख्सियत Oct 12, 2019

 

 

राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि

 

 खबर नेशन / Khabar Nation

 

                भोपाल। श्रद्धेय अम्मा महाराज के त्याग, तपस्या के कारण ही आज भाजपा का इतना विशाल स्वरूप दिखाई देता है। अम्मा महाराज का पूरा जीवन समाज की सेवा और देश के प्रति समर्पण की मिसाल है। वे हर समय समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। यह बात वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तानसिंह सोलंकी ने राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

 

                राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की जयंती शनिवार को पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने पार्टी के विकास और विस्तार में स्व. राजमाता के योगदान का स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। ग्वालियर में थीम रोड, छत्री परिसर स्थित समाधि एवं जिला भाजपा कार्यालय में स्व. राजमाता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

राजमाता के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार

 

                पूर्व राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज स्व. अम्मा महाराज के सपने को साकार कर रही है। अगर राजमाता जी आज होतीं तो वह यह देखकर बहुत खुश होतीं कि उनकी पार्टी की सरकार जनहित में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री यशवंत इंदापुरकर, जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, श्री वेदप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।

 

                कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे सिंधिया, पूर्व मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री ध्यानेंद्रसिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री रुस्तम सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्तागण एवं शहरवासी उपस्थित थे।

 

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ओतप्रोत जननायक थीं राजमाता

 

                पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर ने ग्वालियर के जिला कार्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में स्व. राजमाता के डिजिटल चित्र का अनावरण किया। यह चित्र राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया एवं पूर्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा को भेंट किया गया है। इस अवसर पर श्री लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि राजमाता सिंधिया जी सिद्धांतों के प्रति समर्पित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विदुषी जननायक थीं। उन्होंने महलों के वैभव को छोड़कर जनता को न्याय दिलाने संघर्ष का मार्ग स्वीकार किया और सड़कों पर उतरकर राजमाता से लोकमाता बन गईं। राजमाता जी ने जीवन पर्यन्त आम आदमी की तरह जीवन जिया। उन्होंने कहा कि राजमाता जी में सेवा की ललक थी, सादगी और सरलता उनका स्वभाव था। उन्होंने कहा कि राजमाता जी त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति थी। सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने जनसेवा से कभी अपना मुख नहीं मोड़ा। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

प्रदेश कार्यालय में दी राजामाता जी को श्रद्धांजलि

 

                भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भी स्व. राजमाता जी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमाता जी की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री जसवंत सिंह हाडा, श्री विकास बोन्द्रिया, श्रीमती आशा सेंगर, श्री अशोक सैनी, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती कौशल्या रजक, श्री सुनील यादव, श्री सुमित रघुवंशी, श्री गोपाल पाटीदार, श्री सुनील तिवारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment