पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण

शख्सियत Sep 25, 2019

 दीनदयाल उपवन  एवं बापट चौराहा स्थित प्रतिमा पर  भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने  माल्यार्पण कर  उन्हें याद किया
आज नगर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

खबर नेशन / Khabar Nation 
  इंदौर 25 सितंबर 2019/
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयालजी उपाध्याय की 103वीं जयंती पर बापट चौराहा स्थित प्रतिमा एवं भवरकुआं स्थित दीनदयाल उपाध्याय उपवन प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। संगठन द्वारा  तय किया गया कि  दीनदयालजी के साथ  सभी महापुरुषों  की प्रतिमाओं पर भी  माल्यार्पण किया जाएगा । इसी कड़ी में इसी के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया लोकसभा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने दीनदयाल उपवन में, सांसद शंकर लालवानी ने दीनदयाल उपवन के साथ नेहरूजी,इंदिरा गांधीजी एवं राजीव गांधीजी की प्रतिमा पर, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने बापट चौराहा स्थित दीनदयाल प्रतिमा पर, गोपीकृष्ण नेमा, कमल बाघेला ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अि.हल्या प्रतिमा पर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने  सुभाष प्रतिमा  एवं भगत सिंह प्रतिमा  पर उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण कर प्रतिमा के आसपास साफ सफाई भी की। इसी के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
दीनदयालजी उपाध्याय की जयंती पर भंवरकुआ, दीनदयाल उपाध्याय उपवन स्थित प्रतिमा पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, घनश्याम शेर, जयंत भिसे, कमल बाघेला, जयदीप जैन, बबलू शर्मा, जे पी मूलचंदानी, अनंत पंवार, मनस्वी पाटीदार ,टीनू जैन ,प्रीतमसिंह लूथरा, राजेश शुक्ला, बलराम वर्मा, वीणा शर्मा, ज्योति तोमर, अश्विन शुक्ला, नारायण पटेल, मनदीप बाजवा, संतोष गौर, भरत पारेख, निलेश चौधरी, सुरेंद्र बाजपेई, कैलाश यादव, चंदू माखीजा, कमल आहूजा विनीता धर्म, सरिता मंगवानी, संध्या यादव, अनीता व्यास, चंदा खत्री सहित विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1, 4 एवं राऊ के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इसी के साथ बापट चौराहा स्थित पं. दीनदयालजी उपाध्याय की प्रतिमा पर वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे की उपस्थिति में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला ,महेंद्र हार्डिया, हरिनारायण यादव, सूरज कैरो, गणेश गोयल,  अजयसिंह नरूका, राजेंद्र राठौर, चंदूराव शिंदे, सविता पटेल, श्रद्धा दुबे, गायत्री गोगड़े, रोहित चौधरी, संजय कटारिया, सुरजीत वालिया सहित विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2, 3 एवं 5 के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें याद किया।
    इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि पं. दीनदयालजी उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसात करते हुए गरीबों व पिछड़ों की सेवा करने में कोई कमी नहीं रखी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी ने दीनदयालजी के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की।
पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई जिससे उन्हें लाभ भी मिला। पं. दीनदयालजी उपाध्याय का एकात्मक मानववाद के विचार को दुनिया ने सराहा। भारतीय जनता पार्टी उन्हें कुशल संगठक व विचारक के रूप में हमेशा याद रखेगी। आपने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देकर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उपाध्यायजी नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे।
      श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  व जनसंघ  पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के आदर्शों और विचारों  के साथ ही  काम  कर रहे हैं । जिस तरह  उपाध्यायजी ने  समाज के प्रत्येक वर्ग व उसकी पंक्ति में खड़े  अंतिम व्यक्ति  की चिंता करते हुए  उसका भला कैसे हो इसके लिए जीवन पर्यंत काम किया। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी पिछड़े व गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है।
सांसद शंकर लालवानी एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ 52 साल की उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। आकषर्क व्यक्तित्व के स्वामी दीनदयालजी उच्च-कोटि के दार्शनिक थे किसी प्रकार का भौतिक माया-मोह उन्हें छू तक नहीं सका। आज उनकी जयंती पर उन्ह.ें याद कर उनके द्वारा दिये गये विचारों पर चलने की स्वप्रेरणा ले।

Share:


Related Articles


Leave a Comment