दीपावली को प्रभात झा वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे....
खबर नेशन / Khabar Nation
(नरक चौदस पर एक दिया पुरखों के नाम)
छोटी दीपावली 23 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रतिवर्ष की भांति मुक्तिधाम में दिये जलाएंगे प्रभात झा
ग्वालियर: भाजपा के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी छोटी दीपावली 23 अक्टूबर को एक दिया पुरखों के नाम नरक चौदस के दिन ग्वालियर महानगर के मुक्तिधामों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ अपने पुरखों के लिए दिये जलाएंगे। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
जानकारी के अनुसार सायं 4 बजे मुरार मुक्तिधाम पर, सायं 4.30 बजे चार शहर का नाका एवं सायं 5 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर पूर्वजों की याद में दीपदान करेंगे।
छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं इसे काली चौदस और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय घरों में दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन यमराज की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन दीपक जलाकर यमदेव की पूजा करके उनके असमय मृत्यु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन संध्याकाल में यमराज के निमित्त दीपदान करने से मृत्यु का भय नहीं सताता और नरक से मुक्ति मिलती है।
24 अक्टूबर बड़ी दीपावली को प्रभात झा वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सांय 4.30 बजे दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं सांय 5 बजे स्व. प्रेमचंद्र नागपाल की स्मृति में जयारोग्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण करेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999