अंत्योदय और सेवा कार्यों के साथ 25 को मनाएंगे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शख्सियत Sep 23, 2019

 

  खबर ऩेशन /Khabar Nation

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अपने पितृपुरुष और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को मनाएगी। इस अवसर पर बूथ स्तर तक अंत्योदय एवं सेवा के कार्य होंगे।

                भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने 21 सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई चर्चा के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुसार 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा कार्यों के साथ मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया है। इस पर अमल करते हुए पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर एक शैक्षणिक परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लेंगे। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी विचारधाराओं के महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment