वीर बाल दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने गुरू गोविन्द सिंह के साहिबजादों का किया नमन

शख्सियत Dec 26, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation
प्रदेश अध्यक्ष ने गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेका
भोपाल: गुरु गोविंद सिंह साहेब जी के साहिबजादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद जी एवं पार्टी नेताओं ने वीर साहेबजादों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने “वीर बाल दिवस“ पर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचकर मत्था टेका एवं गुरु गोविंद सिंह साहेब जी के साहिबजादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान हमें मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी के बलिदान को समर्पित ’वीर बाल दिवस’ पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कुशाभाऊ ठाकरे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment