शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया सम्मान
खबर नेशन / Khabar Nation
शैलेन्द्र, अजय, विनोद का हुआ सत्कार
करेली/नरसिहपुर: नव जागृति मंडल द्वारा संचालित एनजेएम इंग्लिश स्कूल बसखेड़ा के प्राचार्य शैलेंद्र गुप्ता का सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया सन 2013 से प्रतिवर्ष डां शिवप्रसाद पटेल की स्मृति में उनके पुत्र आदित्य मोहन पटेल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट एन.जे.एम.अध्यक्ष हरिदास नेमा व सचिव जगदीश मिश्रा द्वारा किया गया, साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय अग्रवाल का सम्मान प्रशस्ति पत्र नवजाग्रति मंडल के उपाध्यक्ष महेश चौरसिया सचिव प्रमोद गुप्ता द्वारा भेंट कर किया गया प्रशस्ति पत्र का वाचन सुरेश नेमा कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन व्दारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर यू .सी.विश्वकर्मा रहे संस्था सदस्यों द्वारा गुरूवर का सम्मान शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ कर किया गया एन.जे.एम. टीचर्स स्टाफ का सम्मान संस्था अध्यक्ष सचिव द्वारा किया गया प्राचार्य विनोद ढिमोले का भी सम्मान प्रमोद गुप्ता सचिव नवजाग्रति मंडल द्वारा किया गया, नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कविता भाषण नृत्य व प्रहसन की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में प्रज्ञा लूनावत, मीनू मंडलोई सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही ,कार्यक्रम का संचालन एन.जे.एम.समिति की मती मधुर जाट वरिष्ठ शिक्षक रोहित तिवारी एवं आभार सचिव द्वारा किया गया, वंदेमातरम गायन उपरांत कार्यक्रम को विराम दिया गया। कार्यक्रम में बालकमेटी अध्यक्ष विनीता श्रेयशी, समीक्षा, दीपिका, स्काउट प्रमुख शुभपटेल आलोक का विशेष योगदान रहा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999