राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायेगी कांग्रेस
खबर नेशन / Khabar Nation
राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप में प्रदेश भर में जिला, ब्लाक स्तर पर मनायेगी कांग्रेस
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने 20 अगस्त 2022 को देश के जन-जन के प्रिय नेता, भारत रत्न राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती जिला एवं ब्लाक स्तर पर सद्भावना दिवस के रूप में मनायें जाने का निर्देश जिला एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को दिये हैं।
संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी जी भारत के निर्माण में महान योगदान रहा है, राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थाओं को उन्नत किया और देश में कम्प्युटर और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किया, जिससे देश के युवाओं को एक नई ऊर्जा और दिशा मिली। उनके प्रधानमंत्रीत्वकाल में देश के निर्माण में अदभुत सफलता हासिल हुई है। राजीव गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यों एवं योगदान को याद किया जाना उन्हें सच्ची विनम्र श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि 20 अगस्त 2022 को राजीव गांधी जी की जयंती पर सदभावना दिवस के रूप में जिला-ब्लाक स्तर पर जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित करे। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, अभा. एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, विधानसभा 2018 लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, सभी मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित करे। प्रातःकाल राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और सभी धर्मों की प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाए। इस दिन रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999