नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती जिला एवं ब्लाक मुख्यालय स्तर पर मनायेगी कांग्रेस

शख्सियत Jan 20, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
भोपाल: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर मनायी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला एवं ब्लाक मुख्यालय सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी जायेगी।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों, समस्त जिला प्रभारी, सहप्रभारी और मोर्चा संगठनों, विभागों के अध्यक्षों को जारी पत्र में श्री सिंह ने कहा कि जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों के अध्यक्षां, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment