मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फिल्म अभिनेता श्री अरूण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

शख्सियत Oct 06, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation     
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सिनेमा और टीवी धारावाहिकों के लोकप्रिय अभिनेता श्री अरुण बाली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि एक समय दूरदर्शन से कई उद्देश्य पूर्ण धारावाहिक प्रसारित होते थे, जो भारतीय जनमानस में विशेष स्थान बना चुके थे। इन्हीं में से एक धारावाहिक स्वाभिमान भी था। इसमें अरूण बाली ने बेहतरीन अभिनय किया था। श्री बाली के अन्य धारावाहिकों में वो रहने वाली महलों की, देश में निकला होगा चांद, आम्रपाली, मायका, मर्यादा लेकिन कब तक, आय लव माय इंडिया, देवों के देव महादेव और जय गणेशा भी शामिल हैं। वर्ष 1991 में ऐतिहासिक धारावाहिक चाणक्य में उन्होंने राजा पौरस की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म राजू बन गया जेंटलमेन, कायदा कानून, खलनायक, हीर रांझा, राम जाने, सत्या, हे राम, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट, बर्फी, ओ माय गॉड, पीके, मनमर्जियाँ, केदारनाथ, लाल सिंह चड्डा जैसी अनेक फिल्मों में निभाये गये चरित्रों से बाली जी ने अलग छाप छोड़ी। वे हम सबके हृदय में सदैव रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत अभिनेता अरुण बाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

लिखें और कमाएं 
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment