आजाद भारत के शिल्पकार, दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, पंडित जवाहरलाल नेहरू: डॉ. गोविंद सिंह

शख्सियत Nov 14, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

देश में भाईचारे का संदेश देगी भारत जोड़ों यात्रा : सुरेश पचौरी 

भोपाल: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पहली प्राथमिकता और प्रतिबद्धता आधुनिक भारत के निर्माण और उसे आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ देश को मजबूत अर्थव्यवस्था देने की थी, उन्होंने इस संकल्प को पूरा करते हुए आधुनिक शिक्षालय और सार्वजनिक क्षेत्र के विशाल उद्योगों को स्थापित किया तथा भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया। उनके यह महान कार्य हमारे आगे बढ़ते हुए देश और लोगों की जरूरतों को आज भी पूरा करते हैं। नेहरू जी भारत के सच्चे शिल्पकार, दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। पं. नेहरू ने भारत की अर्थव्यवस्था की नींव रखी, भेल का निर्माण किया, एनटीपीसी बनाया और बड़े-बड़े बांध बनाए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (बाल दिवस) की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोंविदसिंह ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि देश की आजादी के आदोलन में नेहरू जी 9 साल तक जेल में रहे। नेहरू जी ने आजाद भारत में देश के नवनिर्माण में योगदान दिया है, भारत आज विश्व पटल पर अग्रणी पायदान पर स्थापित है वे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सादा जीवन जिया और देश को विकास की पटरी पर लाकर खड़ा किया। देश से गरीबी बरोजगारी दूर करने का सबसे बेहतर उपाय था भाईचारे का वातावरण बनाना, जो पं. नेहरू ने किया था, वहीं काम आज राहुल गांधी जी कर रहे हैं, भारत जोड़ों यात्रा इसी के मद्देनजर निकाली जा रही है। भारत जोड़ांे यात्रा देश में भाईचारे का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि लेकिन सत्ता में बैठे लोगो द्वारा आज घृणा, नफरत, ईष्या और द्वेष के बीज बोये जा रहे हैं।   

पं. नेहरू जी की जयंती पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा ने भी संबोधित किया। जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, एन.पी. शर्मा, अनुराग मालवीय, प्रदीप अहिरवार, सुश्री संगीता शर्मा, अजयसिंह यादव, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, मिथुन सिंह अहिरवार, कुंदन पंजाबी, राजलक्ष्मी नायक, संतोष कंसाना, गुड्डू चौहान, पायल कामरानी, उदयवीरसिंह, शीतल मालवीय, फरहाना खान, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, राजेन्द्र मालवीय, हाकमसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद तारण ने किया तथा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

 

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment