भाजपा के विराट स्वरूप के दर्शन होंगे कार्यकर्ता महाकुंभ में : शिवराज सिंह चौहान

कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना है : विष्णुदत्त शर्मा
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने समीक्षा बैठक को किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित होगा, जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता ने किया।
अब तक सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भाजपा को मिलेगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन कराता हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढ़िया व्यवस्था करते हैं, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए, क्योंकि माताएं, बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं।
कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना : प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निकाली जा रही पांचों जनआशीर्वाद यात्राओं को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की विधानसभाओं में पहुंची यात्राओं में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है। 25 सितम्बर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ से लाखों पार्टी कार्यकर्ता अपार उत्साह और उमंग के साथ भोपाल पहुंचेंगे, जिन्हें एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी हमारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वहीं प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना है। प्रदेश भर से भोपाल आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ ही सभी सुविधाओं को ध्यान रखना हमारी प्रतिबद्धता है।
कार्यकर्ता महाकुंभ में बनेगा रिकॉर्ड : प्रदेश संगठन महामंत्री
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पूर्व में भी जन आशीर्वाद यात्राओं के साथ ही पार्टी के अनेक आयोजनों में अपने अनुभव एवं प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ अपने आप में रिकॉर्ड बनाने वाला आयोजन है। पूर्व में भी पार्टी ऐसे सफल कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर आयोजित किए हैं, यह महाकुंभ भी सफलता को प्राप्त हो, इस दिशा में हमें आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री जेपीएस राठौर, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, श्री प्रदीप त्रिपाठी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, भोपाल मध्य विधानसभा से प्रत्याशी श्री धु्रवनारायण सिंह, बीडीए के अध्यक्ष श्री कृष्णमोहन सोनी, श्री आलोक संजर, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री विकास विरानी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मिलन भार्गव एवं श्री एस.एस. उप्पल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999