राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत

भोपाल : बुधवार, सितम्बर 27, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आज इंदौर पहुंची। इंदौर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में इंदौर मिनिस्टर इन वेटिंग गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और श्री रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल तथा श्री सुदर्शन गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999