राहुल गांधी और कमलनाथ 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल,  अक्टबूर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 को शहडोल जिले के ब्यौहारी में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि श्री कमलनाथ जी मंगलवार, 10 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे सतना पहुचेंगे। वहीं श्री राहुल गांधी जी विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे सतना पहुंचेंगे। श्री राहुल गांधी और श्री कमलनाथ हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12 बजे सतना से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। जहां नेताद्वय दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री राहुल गांधी और श्री कमलनाथ दोपहर 1.50 बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सतना पहुंचेंगे। श्री राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं श्री कमलनाथ जी दोपहर 2.25 बजे विशेष विमान से सतना से प्रस्थान कर दोपहर 3.25 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment