राऊ विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ
खबरनेशन / Khabarnation
इंदौर 12 नवम्बर 2018/इंदौर जिले की राऊ विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय का यहां राजीवगांधी चौराहा स्थित संगम पैलेस में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के कारण बगैर किसी औपचारिकता के किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के सांसद, पूर्व युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कृष्णमुरारी मोघे, जीतू जिराती जगतनारायण जोशी, कैलाश शर्मा, के साथ ही राऊ विधानसभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके पूर्व आज खंडवा रोड स्थित वार्ड में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने जनसंपर्क किया क्षेत्र में जनसम्पर्क का क्रम देर शाम तक चलता रहा। जनसंपर्क में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रवीण शर्मा हिमाचल प्रदेश से भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राजा महाराजा ने प्रदेश में शासन कर केवल हवेली ही मजबूत की लेकिन पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिवराजजी के नेतृत्व में जो विकास किये है उन्हें जनता भूलेगी नही आने वाले चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे और चौथी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। आपने कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथ को मजबूत करने की बात कही और विश्वास जताया कि प्रदेश में 200 से अधिक सीटे जीतेंगे। इसके पूर्व कृष्णमुरारी मोघे, कैलाश शर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, जीतू जिराती आदि ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के शासन की विफलताओं और भाजपा के शासन में हुए विकास कार्यो का हवाला देते हुए राऊ क्षेत्र के विकास के लिए मधु वर्मा को भारी मतों से जिताने का संकल्प दिलाया। संचालन अभिषेक बबलू शर्मा ने किया। आभार नारायण पटेल ने माना। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओ और पदधिकारियो ने केन्द्रीय मंत्री श्री अनंतकुमारजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राऊ के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने आज सुबह से वार्ड 77 के बिलावली, गणेशनगर, मिर्जापुर, केलोद करताल, लिम्बोदी सहित खंडवा रोड की कालोनी व अन्य बस्तियों में सघन जनसम्पर्क किया। जन सम्पर्क के दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
विधानसभा क्षेत्र कं्र 1 मोदीजी की नसिया पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विडियो कॉफ्रेसिंग के द्वारा बूथ संयोजकों को मार्गदर्शन मिला।
क्षेत्र कं्र 2 व 3 के चुनाव मुख्य कार्यालय का उद्घाटन कल 13 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री उमा भारती करेगी
इंदौर 12 नवम्बर,2018/भारतीय जतना पार्टी नगर महामंत्री श्री गणेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के भाजपा प्रत्याशी श्री रमेश मेंदोला के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री उमाजी भारती द्वारा 13 नवम्बर को शाम 6.00 बजे आई.टी.आई के पास, मदनमहल गार्डन के सामने करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहेंगे।
वरिष्ठ नेता हरिनारायण यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 के भाजपा प्रत्याशी श्री आकाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री उमाजी भारती द्वारा 13 नवम्बर को शाम 5 बजे कच्छ पाटीदार धर्मशाला, अग्रसेन चौराहा सपना संगीता रोड़, पर करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहेंगे।
दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे।
विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल
इंदौर 12 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष श्री सोनू राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 13 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे इतवारिया बाजार में विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा द्वारा पूजन पाठ कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालिनी गौड़ की उपस्थिति में किया जायेगा।
18 नवम्बर को मा. प्रधानमंत्रीजी की विशाल जनसभा लवकुश चौराहा एम.आर-10 रोड़ पर-तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
इंदौर 12 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा 18 नवम्बर को लवकुश चौराहा, एम.आर-10 रोड़ के पास आयोजित की जा रही है।
आपने बताया कि विशाल जनसभा के संदर्भ में विभिन्न तैयारियों को लेकर नगर पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय संपन्न हुई।
बैठक में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिये हम सभी को प्राण-प्रण के साथ जुटना है। संख्यात्मक दृष्टि से हमें सभी विधानसभा से कार्यकर्ताओं व आमजन को लेकर सभा में पहुंचना है। इस विशाल जनसभा के संदर्भ में कल 13 नवम्बर को सभी विधानसभाओं में क्रमशः बैठकें आयोजित की जायेगी।
क्षेत्र कं्र 1 शाम 7 बजे मोदीजी की नसिया में, क्षेत्र कं्र 2 शाम 6 बजे आई.टी.आई चौराहा पर, क्षेत्र कं्र 4 सुबह 10 बजे इतवारिया बाजार में, क्षेत्र कं्र 5 रात्रि 8 बजे प्रेमबंधन गार्डन में, तथा राऊ की बैठक शाम 5 बजे संगम पैलेस चुनाव कार्यालय पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा लेंगे।
मा. प्रधानमंत्री की जनसभा के संदर्भ में व्यवस्थाओ को लेकर विभिन्न समिति व प्रभारी बनाये गये।
जिसमें केन्द्रीय समिति में कमल वाघेला, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, मंच व्यवस्था, लाईट, साउण्ड प्रभारी हरप्रीतसिंह बक्षी, जवाहर मंगवानी मैदान एवं बैठक व्यवस्था प्रभारी सतीश कौशल, राजेश आजाद, आई.पी.एस. यादव, पार्किंग व्यवस्था प्रभारी श्री प्रकाशसिंह राठौर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, जे.पी. मूलचंदानी, पानी वितरण व्यवस्था योगेश मेहता ग्राउण्ड साज-सज्जा रोहित चौधरी मार्ग साज-सज्जा धीरज ठाकुर चिकित्सा प्रभारी आर.एन. मिश्रा कार्यालय प्रभारी महेश बसवाल गुरविन्दसिंह छाबड़ा प्रचार-प्रसार एवं होर्डिग्स व रथ कमल वर्मा, गुडडा शुक्ला, सीटू छाबड़ा सामग्री वितरण व्यवस्था, गंगाराम यादव, निमंत्रण पत्र वैभव शुक्ला, सोशल मीडिया प्रशांत बिंजलानी, दिलीप माटा एवं आई.टी. व्यवस्था प्रभारी अतुल बनवड़ीकर बनाये गये।