पत्रकारिता को लेकर दागदार है कमलनाथ का अतीतः रजनीश अग्रवाल

खबरनेशन / Khabarnation

            भोपाल। आपातकाल लगाने वालों की चौकड़ी में शामिल कमलनाथ जी का अतीत मीडिया और पत्रकारिता को लेकर दागदार है। आपातकाल के दौरान उन्होंने प्रेस की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बोला। उनकी करतूतों के कारण भारत का समाज बंधनों में जकड़ा गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ द्वारा श्रमजीवी पत्रकारों को लेकर की गयी अपमानजनक टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कही।

            श्री अग्रवाल ने कमलनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान जिस चौकड़ी में शामिल होकर आप ने संविधान की हत्या की, लोकतंत्र की हत्या की, प्रेस पर हमला बोला आज आप फिर उसी मानसिकता को उजागर कर रहे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी आपकी करतूतों का उस दौरान जनसंघ व जनता पार्टी के रूप में सीधा विरोध करती थी और आज भी करेगी। आज जाग्रत मध्यप्रदेश आप को करारा जवाब देगा। आपने महज मध्यप्रदेश के मीडिया और पत्रकारिता को लांछित करने का नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के समाज को भी अपमानित करने का प्रयास किया है। अब तो मध्यप्रदेश आपके अतीत का हिसाब भी लेगा। इस बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को श्रमजीवी पत्रकार बंधुओं से माफी मांगना चाहिए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment