तीन दिन से बाढ़ में फंसे विकलांग को एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू ,बचाई ग्रामीणों की जान

खबर नेशन / Khabar Nation
अमित सोनी।
रायसेन,
कहते है जब भी मनुष्य अपनी सीमाओं को लांघ कर प्रकृति का अतिक्रमण करता है तो एक समय के बाद प्रकृति अपने रौद्र रूप में आकर सबकुछ तेहसमेहस कर सब कुछ तबाह कर देती है। अपने स्वार्थ के लिए जब जब मनुष्य ने नदियों की सीमाओं को बंधा है तब तब नदियों ने अपने विकराल रूप से लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश रविवार को आ कर धम गई पर पानी का स्तर जैसे का तैसा बना हुआ है। जिले से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पगनेश्वर के पास स्थित ग्राम आमखेड़ा में फंसे तीन दिन से दो लोग जिनमे से एक 52 वर्षीय  विकलांग व्यक्ति का एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर जान बचाई। जिसके बाद उक्त विकलांग व्यक्ति ने एनडीआरएफ के जवानों का शुक्रिया कर धन्यवाद दिया। वहीं जिले में बाढ़ प्रभावित  क्षेत्रों पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment