‘मेरा घर भाजपा का घर’ घरों पर लगाया भाजपा का झंडा

खबरनेशन / Khabarnation

मेरा घर भाजपा का घर’ अभियान में कार्यकर्ताओं ने

अपने घरों पर लगाया भाजपा का झंडा

 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को ‘मेरा घर भाजपा का घर’ अभियान के तहत अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। अभियान के तहत आज प्रदेश भर में पार्टी समर्थकों ने भी बढ़ चढ़कर इस अभियान में अपनी भागीदारी की। पार्टी के इस आयोजन के साथ ही 21 नवम्बर को होने वाले हर घर कमल दीपावली अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का वातावरण है।

                मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत गुरूवार को सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया। पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने भी अभियान में भागीदारी की। भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, भोपाल उत्तर की पार्टी प्रत्याशी श्रीमती फातिमा रसूल सिद्दीकी सहित प्रदेश भर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment