मलाजखंड से रवाना हुई महाकोशल की जन आशीर्वाद यात्रा, जगह-जगह हो रहा स्वागत

खबर नेशन/ Khabar Nation

बालघाट। महाकोशल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार सुबह मलाजखंड से आगे के लिए रवाना हुई। यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं, आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को मलाजखंड से बालाघाट के लिए रवाना हुई। यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, बैहर के भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह तेकाम सहित पार्टी नेता शामिल हैं। यात्रा मलाजखंड से ग्राम पोनी पहुंची जहां यात्रा का स्वगत किया गया। यहां से मोटरसाइकल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में यात्रा में शामिल हुए। ग्राम लोरा पहुंचने पर यात्रा का रंगबिरंगे फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा पोनी, रेहगीटोला, परसतोला, समनापुर, जरनतोला, रूपझर, चिल्लाजोड़ी होते हुए बालाघाट पहुंचेगी। यहां नगर भ्रमण करने के उपरांत यात्रा सिवनी जिले में पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment