गुरूजी की तर्ज पर अतिथि शिक्षकों को नियमित  करने की प्रक्रिया की जायेगी: कमलनाथ

खबरनेशन / Khabarnation

अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्षों ने कांगे्रस अध्यक्ष से मुलाकात की

भोपाल, 12 नवम्बर 2018

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांगे्रस की सरकार बनने पर प्रदेश में कार्यरत एक लाख बीस हजार अतिथि शिक्षकों के गुरूजी की तर्ज पर नियमित करने की प्रक्रिया की जायेगी। वे आज यहां प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में उनसे मिलने सभी जिलों से आये अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ये सभी लोग प्रदेश कांगे्रस के सचिव राजेन्द्र साहू के नेतृत्व में कमलनाथ से मिलने यहां आये थे। 

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में पिछले 14 सालों से शिक्षकों के साथ जो अन्याय हो रहा है उसे हम खत्म करेंगे। कांगे्रस हमेशा अन्याय की विरोधी रही है और हमारी सोच सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों का मुद्दा हमने वचन पत्र में शामिल किया है। हमने संकल्प लिया है कि वचन-पत्र के एक-एक बिंदु को समय सीमा निर्धारित करके पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थी, किसान, महिलाऐं आदि सबके सहयोग से मध्यप्रदेश में कांगे्रस का झंडा लहरायेगा और सरकार बनेगी। मतदान को 16 दिन शेष बचे हैं। समय सीमित है, इसलिये सभी कार्यकर्ता सब कुछ छोड़कर केवल कांगे्रस को जिताने का काम करें।

अतिथि शिक्षकों ने घोषणा पत्र में उनकी मांग शामिल करने के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि हम सभी कांगे्रस के साथ हैं। सभी लोग इस सरकार से मुक्ति और परिवर्तन चाहते हैं।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment