डॉ. फिरदौस पटेल को मातृ शोक

खबरनेशन/ Khabarnation 

उर्दू स्कूल की प्राचार्या हुसैन बी का इंतेक़ाल

इंदौर।रानीपुरा के चन्दनवाला परिवार में शोक की ख़बर है।मरहूम दाऊद भाई चन्दनवालों की पत्नी,समाजसेविका डॉ. फिरदौस पटेल,साजिद खान चन्दनवाले,सलीम खान,शकील खान की वालिदा हुसैन बी (आपा जान) का दुखद निधन (इंतेक़ाल) हो गया।मय्यत रानीपुरा पत्ती बाजार से लुनियापुरा कब्रस्तान ले जाई गई।नमाज़े जनाज़ा ईशा की नमाज़ बाद रात 8 बजे रानीपुरा कच्ची मस्जिद पर अदा की गयी।उन्हें लुनियापुरा कब्रस्तान में सुपुर्दे ख़ाक़ किया गया ।उनके निधन पर अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।गौरतलब रहे कि मोहतरमा हुसैन बी उर्दू की बड़ी जानकार थीं,मुस्लिम बच्चों की तालीम को लेकर हमेशा जागरूक करती रहीं और उन्होंने कई गरीब व ज़रूरतमंद बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। बक्षीबाग,जूना रिसाला हाथीपाला आदि उर्दू स्कूल में प्राचार्या के पद पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment