दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना : राकेश सिंह

 खबरनेशन/  Khabarnation 
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने दीपावली के मांगलिक अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर सबको साथ में लेकर नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है।
                श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रफुल्लित होकर दूसरों के जीवन में आशाएं जगायें। इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है लेकिन वहीं दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है तो उसकी आभा सभी को चकित करती है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment