बसपा की विधायक पर कलेक्टर के साथ अभद्रता करने का प्रकरण दर्ज

खबर नेशन / Khabar Nation     

दमोह जिले की पथरिया विधायक श्रीमती राम बाई बसपा की विधायक पर कलेक्टर के साथ अभद्रता करने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। अभद्रता का वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के मूड में आ गए। 

रामबाई दमोह कलेक्टर के दफ्तर में जन समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को न्याय की गुहार लगाने गई थी।

कलेक्टर के यह कहते ही कि ठीक है। हम कागज दिखवाकर समस्या का हल निकाल देंगे।

इस बात को लेकर विधायक राम बाई को गुस्सा आ गया। गुस्से में विधायक ने कहा कई वर्ष से यह पीड़ित जनता दफ्तरों में चक्कर लगा लगा कर थक गई है।आज क्षेत्र की विधायक होने के नाते जिला कलेक्टर से दो दो हाथ करके आम जनता की बात आक्रोश में कलेक्टर महोदय को समझाया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जमाने में समस्याओं को सुलझाने के बजाय उलझाने का काम हर अधिकारी बखूबी निभा रहे हैं।

कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई का कार्यक्रम चलता है। कलेक्टर ऑफिस में समस्याएं आती है। जो पटवारी हल्का तहसीलदार एसडीएम के द्वारा हल की जा सकती हैं।

इन छोटी-छोटी समस्याओं को जब जनता कलेक्टर दफ्तर में जाती है तो समस्याओं को देखकर कलेक्टर ने आज तक किसी पटवारी कानूनगो तहसीलदार एसडीएम को दंडित नहीं किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भी आज तक राजस्व मामले में यह नियम कानून नहीं बनाया गया कि जो तहसील स्तर की समस्याएं हैं वह कलेक्टर दफ्तर में नहीं जानी चाहिए।

यदि छोटी-छोटी समस्याएं राजस्व की कलेक्टर दफ्तर में आएंगी तो यह माना जाएगा कि कलेक्टर काम करने में अक्षम है।

तब शासन को क्षेत्र के कलेक्टर और पटवारी तहसीलदार एसडीएम को दंडित करना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान के रहते आम जनता समस्याओं के भंवर जाल में फंसी हुई है। पथरिया विधायक राम बाई के क्रोध का कारण  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली है।

काश पथरिया विधायक राम बाई परिहार की तरह सभी विधायक अपना-अपना आक्रोश प्रकट करने लगे तो शासन और प्रशासन रेल की तरह पटरी में चलने लगेगा। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सुपुत्र के द्वारा कई बार ऐसे क्षण आए हैं कि उन्होंने कर्मचारियों को अधिकारियों को अच्छी-अच्छी गालियां सुनाई हैं। विधानसभा अध्यक्ष के ना तो सुपुत्र ने और ना ही विधानसभा अध्यक्ष ने सुपुत्र की गलती के लिए कभी भी क्षमा याचना की है। फिर पथरिया विधायक राम बाई परिहार ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह शब्द क्रोध और आक्रोश में ही व्यक्त किए जाते हैं।

पथरिया विधायक राम बाई परिहार को जनता की लड़ाई लड़ने के लिए बहुत-बहुत बधाई।

लेखक जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले रामेश्वर प्रसाद गुप्ता मनगंवा जिला रीवा में रहते हैं। इनका दावा है कि भारत की सुप्रसिद्ध राजनीतिक पत्रिका दिनमान के हर अंक को इन्होंने पढ़ा है और वहीं से विभिन्न मुद्दों पर लिखने की कोशिश करते रहते हैं। शैक्षणिक योग्यता भले कम हो लेकिन व्यावहारिक योग्यता के चलते ताजा लेख खबर नेशन के लिए लिखा।

 

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment