वी डी के वीटों पर उलझी भोपाल की दक्षिण -पश्चिम

गौरव चतुर्वेदी/ खबर नेशन/KHABAR NATION

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की दक्षिण -पश्चिम विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के वीटों के कारण अटक गई है। सूत्रों के अनुसार वीडी अपने किसी नजदीकी को यहां से उतारना चाहते हैं। भाजपा इस बात का भी इंतजार कर रही है कि कांग्रेस यहां से किसको अपना दावेदार बनाती है। दक्षिण -पश्चिम पर भाजपा से दो ब्राह्मण वर्ग के दो वैश्य समाज के दावेदार खम ठोक रहे हैं। इधर वीडी भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में प्रदेश के बड़े दिग्गजों को मैदान में उतार दिया था। अब बाकी बचे 94 सीटों पर पार्टी का मंथन चल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मन की हसरतें भी कुलांचे भर रही हैं। वीडी को उम्मीद है कि पार्टी उन्हें भी कहीं से उतार सकती है। हांलांकि जब इस बाबत उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझे जो जबाबदारी सौंपी है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं।
हालांकि भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि भोपाल से कांग्रेस ने एक और भाजपा ने दो ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी को उतारने से राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा सकते हैं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment