भाजपा ने झूठ बोलने की कला सीख ली है: कमलनाथ 

खबरनेशन / Khabarnation

भोपाल, 17 नवम्बर 2018

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के स्लीमनाबाद में एक बड़ी चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने न गंगा साफ की और न शिवराज ने नर्मदा, इन्होंने तो बैंकों का पैसा साफ किया है। आज प्रदेश में झूठ का बोलबाला है। भाजपा ने झूठ बोलने की कला सीख ली है। पन्द्रह साल में इतना झूठ बोला है कि इस कला में भाजपा का हर नेता पारंगत हो गया है। 

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ लूट मची हुई है। भाजपा सरकार में युवा परेशान है और वे रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि हमारी नौकरियां किसने छीनी? हम सब मिलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। किसानों का कर्जा दस दिन में माफ करेंगे, बिजली का बिल हाफ करेंगे, युवाओं को रोजगार के अवसर दिलायेंगे। 

नाथ ने कहा कि मोदी जी अब अपने भाषणों में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की बात नहीं करते। वे अब किसानों की बात नहीं करते। यह नहीं बताते कि मध्यप्रदेश बलात्कार में नंबर वन है। मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं, जैसे राष्ट्रवादी घोषित करने का ठेका इन्हीं के पास हो। भारतीय जनता पार्टी के पास एक भी ऐसा नाम नहीं है, जिसके लिये वे छाती ठोककर कह सकें कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। कांगे्रस पहले गोरों से लड़ी थी अब वह चोरों से लड़ेगी। 

उन्होंनेे कहा कि आगामी 28 नवम्बर को हमारे सामने कमलनाथ के भविष्य की चुनौती नहीं है, बल्कि बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं के भविष्य की चुनौती है। यह सवाल मध्यप्रदेश के सुनहरे भविष्य का है। हम सब मिलकर एक नया सबेरा लायेंगे। उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी को भारी बहुत से विजय बनाने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या पटेल कांगे्रस में शामिल हुईं। सभा मंे कांगे्रस प्रत्याशी और विधायक सौरभ सिंह, पर्यवेक्षक महाबली मिश्रा, जिला कांगे्रस अध्यक्ष गुमानसिंह, रमाकांत पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, प्रियदर्शन गौर, जिला कांगे्रस सेवादल अध्यक्ष विक्रम खंपरिया, राकेश जैन, डाॅ. के.एल. जैन, विकल पुरूसवानी, मयूर त्रिपाठी, संजय खरे और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। 

नरेन्द्र मोदी कांगे्रस के कार्यकाल की बात तो करते 

हैं, लेकिन अपने समय का हिसाब नहीं देते: कमलनाथ

बहोरीबंद की सभा के बाद प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने पनागर, बर्गी व लखनादौन मंे आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी कल शहडोल आये थे, उन्होंने रोजगार की बात नहीं की, किसानों के लागत मूल्य की बात नहीं की। कहते हैं कांगे्रस, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने क्या किया। मोदी जी बतायें कि जो फोन आपकी जेब में है, वह राजीव जी की देन है या आपकी? जब मोदी जी ऐसी बातें करते हैं तो साधारण देशवासियों का अपमान करते हैं। कांगे्रस के 50 साल की बात करते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं देते। मोदी जी आप अपनी चिंता करें। मध्यप्रदेश का विकास सिर्फ विज्ञापन में दिख रहा है, मैदान में तो सिर्फ भूख और प्यास है। क्या यही इनका विकास है?

कमलनाथ ने कहा कि शिवराजसिंह ने हजारों घोषणाऐं करके आपके साथ खिलवाड़ किया है। किसानों के साथ कितना धोखा, अन्याय हुआ है, और तो और हजारों किसानांे को जेल जाना पड़ा। कोर्ट, थाना, तहसील के चक्कर लगवाकर उनका अपमान किया। हर व्यक्ति का अपना सम्मान होता है। कभी बीमा की बात, कभी भावांतर की बात तो कभी खाद के भाव बढ़ाने की बात। हर जगह किसान अपमानित हुआ। जैसे ही कांगे्रस की सरकार बनेगी, किसानांे का कर्जा माफ होगा। 

कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की लूट और झूठ की सरकार है जो जनता को आश्वासन देकर धोखा देती है। आज सबसे बड़ी चिंता नौजवानों के भविष्य की है। हमारा नौजवान इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। उसकी अपनी एक सोच और हुनर है। उसको सिर्फ मौका मिलना चाहिए और ये मौके कांगे्रस युवाओं को देगी। आज नौजवानों के साथ भी बड़ा धोखा हुआ है, इनकी माता-बहनों ने इनको बड़े प्यार से पाला-पोसा पर आज वह नौजवान भटक रहा है, उसके सामने केवल अंधेरा है। रोजगार का कोई मौका नहीं है। आपको याद होगा, मोदी जी कितने बड़े-बडे़ नारे दिया करते थे। स्टार्टअप, डिजिटल, मेक इन, स्किल इंडिया जैसे नारों से युवाओं को ठगा है। 

नाथ ने कहा कि शिवराज भी कोई कम कलाकार नहीं हैं। हर साल करोड़ांे रूपये खर्च कर इंदौर में इन्वेस्टर्स मीट करते हैं, लेकिन आज तक उसके परिणाम सामने नहीं आये। आयी हैं तो सिर्फ बातें ही बातें। कहा था कि 50 हजार करोड़ का नया निवेश आयेगा। जितने उद्योग लगते नहीं, उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं। क्योंकि मध्यप्रदेश में उद्योगपतियों को शिवराज ने वातावरण ही नहीं दिया। जो कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं, उनकी जगह नई भर्तियां नहीं की और हजारों पद खाली पड़े हैं। 

कमलनाथ ने कहा कि यह सच्चाई आपके सामने हैं। प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिला अत्याचार, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नबंर वन है। यह भ्रष्टाचार गांव से शुरू होता है। भाजपा वालों ने भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना दी है। रेत माफिया, शराब माफिया, कोयला माफिया, शिक्षा-चिकित्सा माफिया सबका नेतृत्व भाजपा के लोग करते हैं। नर्मदा-गंगा साफ करते-करते, इन्होंने बैंक साफ करा दिये। कभी जीएसटी, कभी नोटबंदी, उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। कहा कि 15 लाख आयेंगे, खाता खोलिये, लोगों ने 600 रूपये जमा किये तो वे 700 रूपये तो हुए नहीं, बल्कि बैंक ने 100 रूपये काटकर जमा पूंजी को 500 जरूर कर दिया। अस्पतालों में डाॅक्टर, स्कूलों में शिक्षक, तारों में बिजली और खेत में पानी नहीं, ये कहते हैं हमने बहुत विकास किया है। क्या यही है विकास? अब फिर ये दृष्टि पत्र नहीं जुमला पत्र लाये हैं। 

इस अवसर पर इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांगे्रस प्रत्याशियों सहित कांगे्रस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाओं सहित बड़ी संख्या जनसमूह उपस्थित था।   

Share:


Related Articles


Leave a Comment