भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 15 नवंबर से प्रदेश के दौरे पर आऐंगे
खबरनेशन / Khabarnation
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। 15 नवंबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच कर जनसभा एवं रोड शो में भाग लेंगे।
शाह 15 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़वानी पहुंचकर 11.10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। बड़वानी से 1.10 बजे शाजापुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाजापुर से 2.20 बजे बड़नगर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे और इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
16 नवंबर को शाह विमान द्वारा खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा टीकमगढ़ पहुंचकर 11.50 बजे सभा को संबोधित करेंगे। टीकमगढ़ से 1.35 बजे सागर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। सागर से 2.40 बजे दमोह पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे दमोह से खजुराहो होते हुए दिल्ली रवाना होंगे।
18 नवंबर को शाह सतना पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 12 बजे सिंगरौली पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के पश्चात 2.10 बजे उमरिया पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उमरिया से 3.30 बजे चुरहट पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करने के बाद 4.25 बजे देवतालाब पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 5.40 बजे देवतालाब से मैहर पहुंचकर रोड शो में भाग लेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से सतना रवाना हो जाएंगे।
19 नवंबर को जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 12.35 बजे नरसिंहपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। नरसिंहपुर से 2.35 बजे बैतूल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। बैतूल से 3.55 बजे खातेगांव पहुंचकर जनसभा करेंगे। उसी दिन शाम 5 बजे से भोपाल उत्तर एवं नरेला में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।
23 नवंबर को शाह जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.30 बजे लखनादौन पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के पश्चात 12.50 बजे छिंदवाड़ा पहुंचकर रोड शो में भाग लेंगे। 3.30 बजे छिंदवाड़ा से बालाघाट पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। बालाघाट से 5.05 बजे सीहोरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 24 नवंबर को शाह ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12 बजे अशोकनगर पहुंच कर रोड शो में भाग लेंगे। 2.35 बजे अशोकनगर से नरवरए करैरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। नरवर से 4.10 बजे भिण्ड पहुंचकर जनसभा एवं 5.15 बजे मुरैना पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
26 नवंबर को शाह दोपहर 12 बजे नीमच पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा 1.45 बजे रतलाम पहुंचकर रोड शो में भाग लेंगे। आप रतलाम से 3.45 बजे कुक्षी और 5 बजे सांवेर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।