भाजपा का दृष्टि पत्र जारी
खबरनेशन / Khabarnation
प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी ने इंदौर में जारी किया घोषणा पत्र
इंदौर 17 नवम्बर,2018/चुनाव की दृष्टि से बनाये गए भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर में आज दोपहर भाजपा का दृष्टि पत्र का विमोचन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, शंकर लालवानी, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, गोलू शुक्ला, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, मीडिया पैनलिस्ट जेपी मूलचंदानी, नगर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, वरुण पाल, सविता अखंड आदि उपस्थित थे।श्री कोठारी ने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र समृद्ध मध्यप्रदेश का दृष्टिकोण हैं । 2022 तक मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाने का विजन है यह दृष्टि पत्र। इसमे सभी वर्गों के कल्याण के साथ साथ महिलाओ के सशक्तिकरण और स्कूली छात्राओं की शिक्षा को लेकर नये विजन से सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!