भाजपा चुनाव आयोग समिति ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
खबरनेशन/ Khabarnation
इंदौर , 4 नवंबर 2018, भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग समिति के प्रदेश सहसंयोजक श्री बाबूसिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समिति के द्वारा चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर अपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशियों को अपना रिकॉर्ड अखबार व टी व्ही चेनल पर विज्ञापन देकर बताने के लिए जो आदेश दिया है उस पर चुनाव आयोग पुनर्विचार करें, क्योंकि प्रत्याशी को इस पर खर्चा करना पड़ेगा। आज इसी संदर्भ में समिति ने चुनाव आयोग को पत्र के माध्यम से उस प्रत्याशी पर जो खर्च आयेगा इससे मुक्त रखने के लिए उन्हें विज्ञप्ति के माध्यम से अपना रिकॉर्ड बताने की मांग समिति के द्वारा चुनाव आयोग से की गई है। आपने बताया कि इससे उम्मीदवार का चुनावी खर्च नहीं बढेगा। अतः चुनाव आयोग आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशियों को विज्ञापन देने के लिए बाध्य ना करते हुए अपना रिकॉर्ड विज्ञप्ति के माध्यम से बताने का आदेश देवें ।