प्रदेश संगठन महामंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

एक जगह Aug 14, 2022

 

खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को पार्टी के गुरुनानक मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ईदगाह हिल्स स्थित शहीद गेट पर आयोजित भारत विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सिंध प्रांत से आए भारत की नागरिकता प्राप्त नागरिकों का सम्मान किया। इस दौरान श्री हितानंद जी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अखंड भारत के संकल्प हेतु महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। नागरिकों ने झंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाया गया। तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़ आज़ादी के 75वे अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री क्षितिज भट्ट, जिला मंत्री श्री अश्विनी राय, मण्डल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, श्री हरिओम आसेरी, पार्षद श्रीमती सरोज आसेरी, श्री देवेंद्र भार्गव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment