मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के दंभोक्ति भरे स्वर फाइव स्टार होटल है, कौन सी होटल है 5 स्टार
दीपावली पर्व पर अनाथालय गरीब बस्ती और दिव्यांग बच्चों के अपमान के साथ चेहरा चमकाने की कवायद
खबर नेशन / Khabar Nation
दीपावली पर्व पर अनाथालय गरीब बस्ती और दिव्यांग बच्चों को अपमान के साथ चेहरा चमकाने की कवायद कर बैठे मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी । इस दौरान पटवारी के शब्द दंभोक्ति भरे अंदाज में रहे और वे इन बच्चों को अहसास दिलाते रहे कि उन्हें फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू लाया गया है और यह भी पूछते रहे कि कभी नाम सुना है इसका।
इन दिनों राजनीति इवेंट बनती जा रही है । दीपावली के दिन मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी दो बसों में भरकर अनाथालय और गरीब बस्ती के बच्चों को होटल ब्लू रेडिसन ले गए । जीतू पटवारी के सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर इस दौरान के वीडियो भी अपलोड किए गए । एक वीडियो में वह बच्चों से बस के अंदर यह पूछते नजर आ रहे हैं कि तुम्हारा नाम क्या है। और फिर कहते हैं कि कहां चल रहे हैं , पता है, रेडिसन होटल का नाम सुना है । बड़ी फाइव स्टार होटल का नाम सुना है । तुमने सुना है , नहीं सुना है । इसी वीडियो में वे एक बार फिर कह बैठे कि हम कहां चल रहे हैं ,पता है । रेडिसन होटल दिवाली मनाने जा रहे हैं । हालांकि इस दौरान आश्रम के स्टाफ से उन्होंने आश्रम की समस्याएं भी जानने का प्रयास किया।
एक बार फिर वे बच्चों से दंभोक्ति भरे अंदाज में बात करते नजर आए । जब दूसरे वीडियो में होटल के अंदर वे बच्चों का स्वागत करते हैं । भारत माता की जय का नारा लगाते हैं और पूछ बैठते हैं । यह फाइव स्टार होटल है, कौन सी होटल है । फाइव स्टार होटल है ।
सामाजिक हलकों में इसे जीतू पटवारी का सद्प्रयास माना जा रहा है और उनके वीडियो पर वाहवाही भी प्रदर्शित की जा रही है। राजनीतिक हलकों में इसे उनकी छवि चमकाने का प्रयास माना जा रहा है ।उनके बातचीत करने के अंदाज को दंभोत्ति भरा हुआ और बच्चों का अपमान करता हुआ माना जा रहा है।
जीतू पटवारी के इन अंदाज को आप इस वीडियो की लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
https://www.facebook.com/jitupatwarionline/videos/427562191281654/
दूसरा लिंक
https://www.facebook.com/jitupatwarionline/videos/427562191281654/
तीसरा लिंक
https://www.facebook.com/jitupatwarionline/videos/2560832723996066/