कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को साकार किया- सुमित पचौरी

स्वच्छता अभियान में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी हुए शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत मंत्रालय के सामने एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, हुजूर विधानसभा के संत हिरदाराम नगर चंचल चौराहा बैरागढ़ एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी प्रेमपुरा घाट पर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश दिया। भोपाल के सभी विधानसभाओं में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं एमआईसी सदस्य श्री रविंद्र यति, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदय श्री आर.के.सिंह बघेल सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। प्रेमपुरा घाट पर गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री राजेंद्र गुप्ता सहित दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।                                                  
जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को साकार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी जी के सपने स्वच्छता सहित हर कार्य को जमीन पर उतारने का काम का काम किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के सकल्प को देश की 140 करोड़ जनता ने मिशन बनाकर अपने व्यवहार में उतारा है। हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता के अभियान के कारण भारत में कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा कम हुआ और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सका है। मोदी जी के नेतृत्व में आज स्वच्छ भारत बनकर उभरा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा नादरा बस स्टैंड, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी शीतल दास की बगिया, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा हुजूर विधानसभा के संत हिरदाराम नगर चंचल चौराहा बैरागढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसल, श्री राहुल राजपूत, श्री चंद्र प्रकाश, इसरानी मंडल अध्यक्ष श्री कमल विधानी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री शैलेंद्र निगम शीतल दास की बगिया में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री रवि सिंह सहित मोर्चा प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर एवं मंडल अध्यक्ष नादरा बस स्टैंड पर सैकड़ो कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। नरेला विधानसभा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, गोविंदपुरा विधानसभा में श्रीमती कृष्णा गौर, एमआईसी मेंबर श्री जितेंद्र शुक्ला व मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र परिहार सहित कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मध्य विधानसभा के प्रत्याशी श्री ध्रुवनारायण सिंह, पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा ने वार्ड 50 मल्टी में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता संदेश दिया।
इसी तरह भोपाल के सभी 29 मंडलों में स्वच्छता अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment