राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजयसिंह सहित कांग्रेसजनों ने राजधानी भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मिंटो हाल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये

सत्ता मंे बैठे लोगों द्वारा गांधी जी के विचारों और  सिद्धांतों पर आक्रमण हो रहा है: कांग्रेस

भोपाल, अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कांग्रेसजनों सहित कार्यकर्ताआंे ने पुरानी विधानसभा (मिंटो हाल परिसर) स्थित महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर दोनों महान विभूतियांे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री कमलनाथ एवं श्री दिग्विजयसिंह ने दोनों विभूतियों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी की सोच, उनकी विचारधारा, उनका दृष्टिकोण और देश को दिखाया गया मार्ग अभी भी अमर है। गांधी जी ने देश में अमन चेन, भाईचारे का संदेश दिया। आज हम उनके विचारों, आदर्शों पर चलने का संकल्प लें, क्योंकि आज सत्ता में बैठे लोगों द्वारा महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचारों, सिद्धांतों पर और देश के संविधान पर आक्रमण हो रहा है, आज इनके द्वारा देश को, समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। अन्नदाता किसानों की स्थिति आज किसी से छिपी नहीं है।
नेताद्वय ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ने की जरूरत है, गांधी जी के विचारों से हम जितने दूर होंगे, उतने हम गरीब, निर्धन, अल्पसंख्यक, जरूरतमंदों से दूर होते जायेंगे। भारत जोड़ो यात्रा गांधी जी के विचारों से जोड़ने के लिए हैं। सत्ता में बैठे लोग तरह-तरह के षड्यंत्र कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन हमारे नेता श्री राहुल गांधी निडरता से भारत जोड़ो यात्रा कर देश को एक नया संदेश देकर एक नया इतिहास रच रहे हैं।
वहीं कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, रवि सक्सेना, दीपचंद यादव, मोनू सक्सेना, कैलाश मिश्रा, आसिफ जकी, शबिस्ता जकी, राजकुमार सिह, विक्रम चौहान, राहुल राठौर, निहाल अहमद, मुईन उद्दीन सिद्वीकी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment