अल्पसंख्यक विभाग में साजिद पठान को प्रदेश सचिव बनाया

 

Khabar Nation/ खबर नेशन 
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा टीम का विस्तार किया जा रहा है। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर अल्पसंख्यक विभाग ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की रीति नीति और विचारों से जनजन को रूबरू करवाने के मक़सद से खजराना के साजिद पठान की सामाजिक कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम ने प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति की है। उन्हें साजिद मदनी, रहमान शाह यलगार, आरिफ बरकाती, सलीम पठान, आसिफ मेमन, यूनुस लाला, शेख मुश्ताक़,अशरफ पठान, ज़ाकिर अली, कैफ पठान,सोनू अली, सईद बरकाती सहित अनेक लोगो ने बधाई दी है। गौरतलब रहे साजिद पठान ने कांग्रेस के लिए काम कर के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment