जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेता 12 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर को ब्यौहारी के बोडिहा से सुबह प्रारंभ होगी। उसके बाद पसगढ़ी, टिहकी, बिजहा, करकी, बंधा बाजार, जयसिंह नगर, खन्नौधी, गोपहरू, चुहिरी, रसमोहनी, भठिया, खाम्ही डोल, गिरवा होते हुए जैतपुर पहुंचेगी। यात्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री निशिकांत दुबे शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2- महाकौशल क्षेत्र जन आशीर्वाद 12 सितंबर को बालाघाट के कुम्हारी से प्रारंभ होगी। उसके बाद यात्रा लामटा, परसवाड़ा, बैहर होते हुए मलाजखंड पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री रहेंगे और जनसभा व रथसभाओं को संबोधित करेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 3- इंदौर संभाग की यात्रा 12 सितंबर की सुबह बड़वानी के पानसेमल से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा दोंदवाड़ा-मोयदा, मोयदा-खड़ीखम, खड़ीखम, तलाव, निवाली, वझर, बोराली, पलसूद, चिखल्या, वेदपुरी, हिरकराय, सिलावद होते हुए जुनाझिरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 4- मालवा क्षेत्र की यात्रा 12 सितंबर की सुबह नांदनी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा कड़ेली जोड, खाताखेड़ी, छापीहेड़ा, मेहन, झाड़मउ, खेजडिया, काशीखेडी, जीरापुर, धतुरिया, कोडक्या, माचलपुर, बाड़गांव, बागपुरा, पालड़ी, दोबड़ा, खिलजीपुर, बड़बोली होते हुए राजगढ़ पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 5- ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 12 सितंबर को डबरा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा भितरवार, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा होते हुए शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा शामिल रहेंगे और रथ एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment