चिकित्सक संगठन की मजबूत कड़ी, विधानसभाचुनाव में निभायेगें महती भूमिका: चंद्रप्रभाष शेखर

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टर्स कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर कमलनाथ जी हाथ मजबूत करें: धनोपिया

भाजपा सरकार में चिकित्सकों के अधिकारों पर हो रहा है कुठाराघात, आयुष्मान योजना में हो रही हैं धांधली: डॉ. सुदीप पाठक

मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत चिक्तिसकों ने कांग्रेस को जिताने का लिया संकल्प

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

चिकित्सक चाहे किसी भी क्षेत्र का हो, वह गरीब-अमीर सभी व्यक्यिों और सभी क्षेत्रों से सीधे जुड़ा होता है और लोगों के विचारों और भावनाओं को भी अपनी सूझ-बूझ से समझता है, जानता है और उन्हें अपने विचारों में ढालता है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाऐं देने वाले चिकित्सकों के साथ झूठ, फरेब और कुठाराघात कर रही है। मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि चिकित्सक संगठन की एक मजबूत कड़ी है, विधानसभा चुनाव में इनकी निर्णायक भूमिका रहेगी। इसलिए कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में लोगों को जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। संगठन को जन-जन तक पहुचाने के लिए डाक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता से लेकर वार्ड बाय तक को जोडा जाना चाहिए। प्रदेश के हर वर्ग पर हो रहे अत्याचार, महंगाई को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाये। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एकजुटता से कार्य करें। कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग के लोगों प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। चिकित्सा क्षेत्र में जुड़े प्रदेश भर में चिकित्सक डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, मेडिकल क्षेत्रों के लोग सभी कांग्रेस की सरकार बनाने सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र एक क्षेत्र है, जहां से हर व्यक्ति का नाता होता है, ऐसे में एक चिकित्सक भी अपने संपर्क में आने वाले व्यक्ति की भावनाओं को जानने की क्षमता रखता है। चूंकि विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर्स की सेवाएं सर्वोपरि होती है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी चिकित्सक कांग्रेस पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार इन चिकित्सकों के साथ अन्याय और शोषण कर रही है, चिकित्सक भाजपा की नीतियों से त्रस्त और दुखी है। संगोष्ठी आदि के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचायी जाये।

मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों की ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कांग्रेस और कमलनाथ जी के साथ खड़ा है। प्रदेश भर में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, मेडिकल क्षेत्रों के लोग कांग्रेस के पक्ष में लामबंद है और लगभग 20 लाख से अधिक मतदाताओं को प्रभावित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगा। भाजपा सरकार आयुष्मान योजना में धांधली कर लोगों को भ्रमित कर रही है, जिस पर हमें जनता का ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। डॉ. पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष पहुंचकर कार्य संगठन को मजबूत करने का कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भर से आये चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा कर संगठन को अवगत कराया। बैठक में चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी साझा किये, जिस पर श्री शेखर एवं श्री धनोपिया ने सहमति व्यक्त कर पार्टी संगठन से जोड़ने का आश्वासन दिया और कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग को प्रतिनिधित्व दिये जाने की बात भी कही। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से आये पदाधिकारी सिद्धांत दुबे ग्वालियर, डॉ. प्रतीक मिश्रा भोपाल, डॉ. अमित तिवारी रीवा, डॉ. शिवानी सागर, डॉ. देवड़ा उज्जैन, डॉ. धवन, डॉ. शाकिब अहमद सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष, मेडिकल, डेंटल, आयुष, पैरामेडिकल, फार्मासिस्ट, नर्सिंग, संविदा स्तर पर कार्यरत चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment