भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भाजपा नेता डॉ. राजकुमार मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर....

आष्टा में आकाशवाणी गायक बाबूलाल सोलंकी की मधुरवाणी में भव्य भजन संध्या आयोजित हुई, प्रस्तुतियों से झूम उठे श्रोता

खबर नेशन/ Khabar Nation

सीहोर/आष्टा/भोपाल। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आष्टा के कन्नौद रोड़ स्थित गीतांजलि गार्डन में भव्य भजन संध्या एवं स्नेहभोज का आयेाजन किया गया। आगर सुसनेर से पधारे आकाशवाणी गायक श्री बाबूलाल सोलंकी ने अपनी मधुरवाणी में भजनों से समा बांधा। भजन संध्या में बाबूलाल सोलंकी एवं उनकी पूरी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या देर रात तक चलती रही। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे। डॉ राजकुमार मालवीय ने माता-पिता, धर्मगुरुओं, बुजुर्गों, वरिष्ठजनों का अभिनंदन व सम्मान किया। आगर से पधारे शिक्षक घनश्याम सोलंकी एवं रामनारायण मैहर को उत्तर प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023 एवं प्रकृति प्रहरी सम्मान 2023 से  सम्मानित होने पर भजन संध्या के दौरान डॉ. मालवीय ने अभिनंदन किया।

भाजपा झुग्गी  झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल ने इछावर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी एवं आष्टा में आयोजित भजन संध्या का आनंद लिया।

सीहोर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने क्रिसेंट होटल में कर्मचारियों और युवाओं के साथ डॉ राजकुमार मालवीय को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ. राजकुमार का जन्मदिन उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नीलबड़ चौराहा, नांदनी, बिलकिसगंज (झागरिया), बड़नगर बमूलिया, धबोटी, क्रिसेंट चौराहा, आलादाखेड़ी, इछावर आजाद चौक, सागर चौपाल, होटल रेडिएंट, जताखेड़ा जोड़, अमलाहा, कोठरी भाजपा कार्यालय, आष्टा चौपाटी इत्यादि ग्रामीण स्थलों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय रहवासियों, मित्रों एवं समर्थकों ने हार-फूल से स्वागत कर केक खिलाकर अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

ग्राम बमूलिया में जनपद सदस्य अंतरसिंह परमार के नेतृत्व में पूरा गांव डॉ. राजकुमार से मिलने को उमड़ पड़ा। स्वागत के दौरान क्षेत्रीय रहवासियों की समस्याओं को भी सुना। लाड़ली बहनें भी बड़ संख्या में उपस्थित रही एवं डॉ मालवीय को जन्मदिन की बधाई दी।

ग्राम बिशनखेड़ी संरपच प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार तमोलिया एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर जायसवाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिधियों, समर्थकों एवं भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर, हार-फूल माला एवं केक कटवाकर भव्य स्वागत किया।

गीतांजलि गार्डन में भाजपा संगठन, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, भाजपा अंत्योदय प्रकल्प, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कबीर आश्रम स‍मिति, वटकेश्वर  महादेव मंदिर समिति, हिंदू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना, बलाई समाज समिति, विश्वकर्मा समाज, सेंधव समाज, खाती समाज आदि के पदाधिकारियों सहित जिला पंचायत सदस्यों, सरपंचों, जनपद सदस्यों, पंचों, ग्रामीणों, लाड़ली बहनों, व्यापारियों, लाभान्वित हितग्राहियों, प्रमुखों, वरिष्ठों, युवाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment